राजनांदगांव: शहर के बीएनसी मिल गोलीकांड की बरसी पर रविवार को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने गोलीकांड में मृत मजदूर साथियों को दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव- शहर के बीएनसी मिल गोलीकांड की बरसी पर रविवार को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने गोलीकांड में मृत मजदूर साथियों को श्रद्धांजलि दी।

राजनंदगांव शहर के अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही बंगाल नागपुर कॉटन मिल में मजदूर आंदोलन के दौरान वर्ष 1984 को 12 सितंबर के दिन मजदूर आंदोलन को रोकने के लिए चली गोलीबारी में कुछ मजदूरों की मौत हो गई थी, इनकी मौत को शहादत के रूप में मनाते हुए प्रतिवर्ष अपने चार साथियों को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के द्वारा श्रद्धांजलि देने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।

राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में बीएनसी मिल के श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मजदूर आंदोलन में गोली लगने से मृत हुए मजदूर साथियों राधेबालक, धनाराम, जगत राम और मेहतरू की शहादत को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने नमन किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अवसर पर वक्ताओं ने मजदूर आंदोलन के दिन को याद किया कि किस तरह से मजदूरों के आंदोलन को दबाया गया। वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में बने मजदूरों के शहीद स्मारक पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा बीएनसी मिल के उम्र दराज मजदूर और दिवंगत मजदूरों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।