राजनांदगांव: शहर पहुंचे संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी-आसिफ…

राजनांदगांव- एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव शहर पहुँचकर संसदीय सचिव व मोहला मानपुर के लोकप्रिय विधायक इंदरशाह मंडावी गौ सेवा आयोग के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मन्ना यादव व खादी एवं ग्रामोद्योग के नवनियुक्त सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल को बधाई देने उनके निवाश पहुँच कर दी बधाई।

इस अवसर पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख, शहर उत्तरब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली व पार्षदगण तथा राहुल खोब्रागडे व मोहनीश गेडाम उपस्थित थे। तत्पश्चात इंदरशाह मंडावी ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिये।