राजनांदगांव: शहर से लेकर गांव तक पोला पर्व का उत्साह…

छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘पोला’ को लेकर उत्साह दिख रहा है। बाजार में रौनक लौट। आई है। मिट्टी से बने नाद, पोला एवं नंदी की अच्छी खासी बिक्री हुई। पर्व पर कृषि यंत्रों के साथ ही पशुधन की पूजा होगी। शहर के गंज चौक से लेकर चिखली तक बैल दौड़ स्पर्धाएं होगी। इन स्थानों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिलेंगा।

कृषि प्रधान देश में पशुधन का बड़ा महत्व है। पशुधन संवर्धन एवं कृषि संस्कृति को समर्पित पोला पर्व आज शनिवार को है। पर्व को लेकर बाजार में मिट्टी से बने नंदी से लेकर पोला एवं लकड़ी से बने बैल की बिक्री हुई। पर्व पर बैल की पूजा की जाती है और सुख समृद्धि की कामना होती है। गांवों में पर्व की शानदार छंटा बिखरती है और अब कुछ वर्षों से शहर में भी पोला पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

गंज चौक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोला पर्व पर बैल दौड़ स्पर्धा होगी। स्पर्धा की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्पर्धा में शामिल विजेता बैल जोड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार चिखली में भी बैल दौड़ स्पर्धा आयोजित होगी। बैल दौड़ देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। स्पर्धा वाली रोड में पुलिस की तैनाती भी रहेगी।