
निगम सीमा क्षेत्र में 13 से 16 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा
सफल आयोजन के लिये आयुक्त ने ली बैठक
राजनंादगांव 9 जनवरी। भारत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लेगशीप स्कीम के प्रचार प्रसार तथा योजनाओें के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन द्वारा प्रारंभ की गयी है, उक्त यात्रा का आगमन राजनांदगांव निगम सीमाक्षेत्र में दिनांक 13 जनवरी को हो रहा है,
जिसके माध्यम से 13 से 16 जनवरी तक वार्डो में भारत शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपरोक्त दिनांक को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के सफल आयोजन एवं नागरिकों को योजना का लाभ देने के लिये निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सामुदायिक संगठकों व स्वच्छता दीदीयों की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।

आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, शासन निर्देशानुसार उक्त यात्रा के माध्यम से निगम सीमाक्षेत्र में 13 से 16 जनवरी तक वार्डो में कैम्प आयोजित किया जा रहा है,
जिसके लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि निगम सीमाक्षेत्र में 7 स्थानों पर कैम्प आयोजित किया जा रहा है, जिनमें 13 जनवरी को गौरी नगर स्कूल मैदान में प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक व शंकरपुर स्कूल मैदान में दोपहर 1ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक कैम्प आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 14 जनवरी को नया ढाबा स्कूल मैदान में प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक व स्टेट स्कूल मैदान में दोपहर 1ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक,
15 जनवरी को कमला कालेज मैदान में प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक व हल्दी हाई स्कूल मैदान में दोपहर 1ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक तथा 16 जनवरी को लखोली स्कूल मैदान में प्रातः 8ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक कैम्प आयोजित किये जायेगे। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कैम्प में भारत सरकार की महात्वकाक्षी योजनाओं का लाभ दिया जाना है,इस लिये कैम्प के पूर्व शहर में डोर टू डोर जाकर तथा समाचार पत्र व मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है,
ताकि नागरिक शिविर में पहुचकर योजना का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि शासन की योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मोर जमीन मोर मकान, प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान मोर आस, अमृत मिशन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जिसके तहत वेंडर्स को निःशुल्क ब्याज पर लोन प्रथम वर्ष 10 हजार, द्वितीय वर्ष 20 हजार एवं तृतीय वर्ष 50 हजार का लाभ दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारिगरों एवं शिल्पकारों की पहचान कर कौशल उन्नयन एवं योग्यता के विकास के लिये रियायती ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जायेगा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को रियायती दर पर एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभ दिया जायेगा।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने दयित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे, कैम्प के लिये प्रतिदिन प्रचार प्रसार के अलावा कैम्प के एक दिन पहले कैम्प वार्ड के अलावा आस पास के वार्डो मंे व्यापक प्रचार प्रसार करना है, सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा सभी जनप्रतिनिधियो को भी कार्यक्रम में आमांत्रित करना है। बैठक में संकल्प यात्रा प्रभारी अधिकारी व उपायुक्त श्री मोबिन अली, नोडल अधिकारी व कार्यपालन अधिकारी श्री यू.के.रामटेके तथा प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना ंिसंह यादव सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































