
राजनांदगांव जिले के जीवन दायनी कहे जाने वाली शिवनाथ नदी हप्ते भर से हो रही बारिश के और मोगरा बैराज सहित सूखानाला धुमरिया नाला बैराज से पानी छोडने के चलते उफान पर है । बारिश से शिवनाथ नदी की धारा तेज हो गई है वही नदी किनारे बसे गांवो का सम्पर्क एक दूसरे से टूट गया है । मोगरा बैराज से लगभग 16000 क्यूसेक धुमरिया नाला से 1300 और सूखानाला से 1300 क्यूसेक पानी नदी मे छोडा गया है ।
राजनांदगांव जिले के जीवनदायनी कहे जाने वाले मोहारा स्थित शिवनाथ नदी हप्ते भर से रुक रुक हो रही बारिश और मोगरा बैराज सहित अन्य जलाशयो से पानी छोडे जाने से उफन रही है । मोहरा स्थित शिवनाथ नदी के ऊपर बने पूराने पूल से लगभग तीन फीट पानी ऊपर बह रहा है वही शिवनाथ नदी मे जल का स्तर से बढने से नदी किनारे बसे गांव मोखला जंगलेसर का सम्पर्क टूट गया है ।जिले के अपर कलेक्टर सी एल मारकण्डे ने बताया कि बारिश के चलाते जलाशयो का जल स्तर बढ गया है

इस कारण मोगरा बैराज से 16000 क्यूसेक सूखानाला से 1300 क्युसेक और घुमरिया नाला बैराज से 1300 क्यूसेक कूल 18600 क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी मे छोडा गया है जिसके चलते नदी की धारा तेज हो गई है । उन्होने बताया कि बारिश के चलते अभी कोई अप्रिय घटना सामने नही है लेकिन एतिहात के रुप मे आपदा कट्रोल रुम को अलर्ट किया गया है और नदी किनारे बसे गांवो मे नदी मे पानी छोडने की मुनादी करा दी गई है
मोगरा बैराज के दो गेट खोला गया है इसी तरह सूखा नाला और घुमारिया नाला के एक एक गेट खोले गये है
मोगरा बैराज के गेट खुलते हि शिवनाथ नदी ऊफान पर है और बाढ के हालात बन हुए है ।मोहरा स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पूल के ऊपर से पानी बहने लगा है।जिसके चलते नगर निगम ने बैरीकेट्स लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किये है हुए है और पुलिस जवानो सहित गोताखोरो की ड्यूटी लगाई है ।
बारिश के चलते खेतो मे पानी भर गया है। किसान अपने खेतो से पानी निकालने जुटे हुए है । बारिश के चलते जिला अस्पताल मे पानी घुस गया है जिससे मारीजो सहित स्टाफ को परेशानी का सामना करना पडा है ।जिला अस्पताल मे बारिश का पानी पर्ची काऊन्टर ओपीडी आपरेशन थियेटर सहित वार्डो मे पानी घुसा हुआ है वही शहर के नीचली बस्तियो के घरो मे पानी घुसने की खबर है ।









































