
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षा टीम एवं यातायात पुलिस द्वारा श्रीराम कॉलेज राजनांदगांव में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisements


कार्यक्रम का संचालन रक्षा टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शारदा बंजारे तथा यातायात उपनिरीक्षक अनिल तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान कॉलेज के लगभग 150 छात्र–छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।









































