
राजनांदगांव – ब्रह्माकुमारीज वरदान भवन लाल बाग राजनांदगांव द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप “संस्कारों की पाठशाला” का आज रंगारंग समापन हुआ । समापन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेड़ी कला के प्राचार्य एवं “लक्ष्य” छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष फेरु राम वर्मा जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे इस संस्कारों की पाठशाला में जो सीखे है वह भविष्य में उनके बहुत काम आयेंगे ।
वही ब्रह्माकुमारीज के इस आयोजन की सराहना की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी परस राम झाड़े , तथा महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के प्राचार्य चैत राम वर्मा जी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के आशीर्वादक राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी तथा आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी रंभा बहन जी ने किया।
इसके पहले अतिथियों के सम्मान मेंनन्हीं बालिका शगुन ने बहुत सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर सभी बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया था । साथ ही कई बच्चों ने बहुत सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को मेडल तथा सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे ।









































