राजनांदगांव : सड़क पर आ रहा है गंदा पानी ,पार्षद ध्यान नहीं देने के कारण दुर्गंध आती है : बीमारी फैलने का खतरा…


राजनांदगांव- गली में लगभग 16 परिवार निवासरत हैं जिनके द्वारा घरेलू निस्तारी हेतु पानी का उपयोग किया जाता है किन्तु जल निकासी हेतु नाली की व्यवस्था नही है जिसके संदर्भ में वार्ड पार्षद व नगरनिगम महापौर को मौखिक व लिखित रूप से निरन्त विगत 1 वर्षो से अवगत करा रहे हैं तथा नगरनिगम आयुक्त महोदय को भी लिखित में समस्या निवारण हेतु पत्र भी दिया जा चुका है।

इस संर्दभ में 1 वर्ष के बाद भी कोई समाधान नही किया गया। नाली में रुकी हुई पानी सड़क में आ जाती है और रुकी हुई पानी के कारण दुर्गंध उतपन्न होती है और विभिन्न बीमारियों व संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा।