राजनांदगांव : सड़क पर बैठे मवेशियों के मालिकों पर डोंगरगांव पुलिस की कार्यवाही…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर थाना डोंगरगांव पुलिस ने शुक्रवार को सड़क पर बैठे मवेशियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दीलीप सिसोदिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग, स्थानीय गौ रक्षा समिति और गौ सेवकों की संयुक्त टीम शामिल रही।

अभियान के दौरान टेक नंबर का विश्लेषण कर सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले दो पशु मालिकों की पहचान की गई। इनमें डिगेश्वर यादव एवं उमेश कुमार यदु (निवासी डोंगरगांव) के विरुद्ध धारा 291 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

राजनांदगांव पुलिस की अपील – सभी मवेशी मालिक अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। ऐसा करने से न केवल मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि सड़क पर चलने वाले आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा भी हो सकेगी।