राजनांदगांव: सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख 70 हजार रु की ठगी…


थाना कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,70,000 रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को बिलासपुर को गिरफ्तार कर भेजा गया ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल।
नाम आरोपीः- लक्ष्मी प्रसाद धु्रव पिता स्व0 रामायण प्रसाद धु्रव उम्र 32 वर्ष निवासी नगपुरा पोस्ट सिरगिट्टी
जिला बिलासपुर (छ0ग0)

Advertisements
     राजनांदगांव ।  दिनांक 26.05.2025 को प्रार्थिया विद्यया वर्मा पति श्याम सुंदर जंघेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भरदालोधी थाना साजा जिला बेमेतरा छ0ग0 का लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह एसआई पद भर्ती की तैयारी कर रही थी कि दिनांक 08.01.2021 से 12.03.2025 के मध्य लक्ष्मी प्रसाद धु्रव पिता स्व0 रामायण प्रसाद धु्रव उम्र 32 वर्ष निवासी नगपुरा पोस्ट सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के द्वारा सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 5,70,000/-रूपये लेकर नौकरी न लगाकर घोखाधड़ी करना बतायी कि रिपोर्ट पर अरोपी लक्ष्मी प्रसाद धु्रव के विरूद्ध अप0क्र0 257/2025 धारा 318(4) 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। कायमी से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। 

      मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु आरोपी के निवास स्थान जिला बिलासपुर रवाना किया गया। 

आरोपी के पते पर घेराबंदी कर लक्ष्मी प्रसाद धु्रव पिता स्व0 रामायण प्रसाद धु्रव उम्र 32 वर्ष निवासी नगपुरा पोस्ट सिरगिट्टी जिला बिलासपुर पकडा गया, जिसे राजनांदगांव लाकर प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। जिसे आज दिनांक 18.06.2025 को विधिवत गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया। 

       उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्र0आर0 संदीप चौहान, आरक्षक रंजीत चौरसिया, प्रदीप जायसवाल एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।