राजनांदगांव : सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों को लॉटरी प्रक्रिया से दिया जाएगा प्रवेश…

राजनांदगांव – सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में वर्ष 2022-23 में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन व ऑफलाईन आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त हुए हैं। जिसे देखते हुए लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

कक्षा पहली में 9 मई 2022 को, कक्षा दूसरी से पांचवीं तक 11 मई 2022 को तथा कक्षा छठवीं से आठवीं तक 12 मई 2022 को लॉटरी प्रक्रिया की जाएगी।