
राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुसुमघटा में रामसुख साहू के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय शिवनाथ वर्मा, राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिंकर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोकुल चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि कांशीराम उइके, विजय तिलकवार, कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि संदीप गुप्ता, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।









































