
राजनादगांव। शहर के सीमावर्ती वार्ड हरदी के रहवासियों ने आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास की मांग को को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड पार्षद लेकर जिलाधीश पर उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया ।
ज्ञापन में वार्ड की चुन्नी बाई यादव एवं अन्य ने बताया कि उनके वार्ड हरदी की एक झुग्गी बस्ती में वे पिछले 20 से 25 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक आवासीय पट्टा नहीं प्रदान किया गया है। इस बारे में कई बार निगम से लेकर जिला प्रशासन में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि पट्टा जारी नहीं होने से उन्हें प्रधानमंत्री आवास का भी लाभ नहीं मिल रहा है।
वार्ड पार्षद से इस ओर ध्यान आकृष्ट करने पर वे उन्हें निगम और कलेक्टोरेट जाकर आवदेन देने की सलाह देते हैं, और स्वयं कुछ भी सहयोग नहीं करते हैं । इस तरह से उन्हें गांव में 20-25 सालों से निवास करने के बावजूद न तो पट्टा मिल रहा है, और आवास की सुविधा मिल रही है। वे सभी पिछले 20 साल से कच्चे मकान बनाकर निवास कर रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
उनकी मांग है कि ग्राम में झुग्गी झोपड़ी निवासियों का भू सर्वे कराकर पात्र लोगों को शीघ्र पट्टा जारी किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।









































