राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 26 मई से 18 जून 2022 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर…

2 जून को वार्ड नं. 15,16 व 17 एवं 3 जून को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में एवं 6 जून को वार्ड नं. 47 व 51 मेे शिविर

राजनांदगांव 1 जून। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 26 मई से 18 जून 2022 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 2 मई को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी.मिल के पास, ठा. प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा. प्योरलाल स्कूल में, 3 जून को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में,

स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में एवं कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये सतनाम धर्मशाला कौरिनभाठा में तथा 6 जून को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।