राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 15 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर,जुलाई व अगस्त माह के पेंशन का होगा भुगतान…

26 सितम्बर को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 में, 27 सितम्बर को वार्ड नं. 47 में एवं 3 अक्टूबर को
वार्ड नं. 49 मेे शिविर

राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जुलाई एवं अगस्त का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 15 सितम्बर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 26 सितम्बर को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं. 18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं.0 5 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में, कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये आंगनबाडी सतनामी पारा कौरिनभाठा में, 27 सितम्बर को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में एवं 3 अक्टूबर को मोहड वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड़ में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जुलाई एवं अगस्त 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।