
जुलाई व अगस्त माह के पेंशन का होगा भुगतान
7 अक्टूबर को वार्ड नं. 37,38 व 39 में, 9 अक्टूबर को वार्ड नं. 20,21 व 22 में एवं 10 अक्टूबर को
वार्ड नं. 24,25 व 26 मेे शिविर
राजनांदगांव 5 अक्टूबर। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जुलाई एवं अगस्त का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 15 सितम्बर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत 7 अक्टूबर को महावीर वार्ड नं. 37 के लिये गंजपारा स्कूल मंे, दिग्विजय वार्ड नं. 38 के लिये पार्षद कार्यालय ब्राम्हण पारा में व हीरामोती वार्ड नं. 39 के लिये सार्वजनिक मंच नागेश्वर मंदिर के पास में, 9 अक्टूबर को रविदास वार्ड नं. 20 के लिये पेण्ड्री स्कूल में,
मेडिकल कालेज वार्ड नं. 21 के लिये आंगनबाडी केन्द्र पेण्ड्री में व रेवाडीह वार्ड नं. 22 के लिये रेवाडीह स्कूल में एवं 10 अक्टूबर को गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नं. 24 के लिये सिंधु धर्मशाला लालबाग में, शीतला माता वार्ड नं. 25 के लिये पुत्री शाला में व सूर्यमुखी वार्ड नं. 26 के लिये पार्षद कार्यालय सत्यनारायण धर्मशाला के बाजू में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जुलाई एवं अगस्त 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।









































