राजनांदगांव: सिंगदई के शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा को प्रशासन की टीम ने हटाई…

राजनांदगांव 1 जुलाई। नगर निगम सीमांतर्गत स्थित वार्ड नं. 50 सिंगदई में हाई स्कूल के पास की शासकीय भूमि में कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसकी वार्डवासियों की शिकायत पर आज जिला प्रशासन, निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाने की कार्यवाही किए।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि वार्ड नं. 50 ंिसंगदई में श्रीमती मंजू निषाद आ. श्री रामचरण निषाद के द्वारा हाई स्कूल के पास की शासकीय भूमि में अतिक्रणम कर अवैध निर्माण किया जा रहा था, इस संबंध में वार्डवासियों की शिकायत पर इन्हें हटाने नोटिस दिया गया था। नोटिस उपरांत भी इनके द्वारा अतिक्रमण कार्य जारी रखा गया जिससे वार्डवासी आक्रोषित होकर गत दिनों कलेक्ट्रेड मेे कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे से एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा से नगर निगम में प्रत्यक्ष मुलाकात कर हटाने ज्ञापन सौपा।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. भूरे द्वारा अतिक्रमण हटाने आश्वासन दिया, वही महापौर श्री यादव व आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने भी दो दिन में अतिक्रमण हटाने आश्वासन दिया।
महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा के निर्देश पर आज नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू निगम अमला के साथ साथ नयाब तहसीलदार व उनकी टीम तथा पुलिस बल के साथ आज श्रीमती मंजू निषाद के द्वारा शासकीय भूमि में कर रहे अवैध निर्माण तोड कर कालम ध्वस्त किया गया।

इसी प्रकार उसी शासकीय भूमि के पास श्री बजरंग साहू द्वारा भी अवैध कब्जा कर बाऊण्ड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था, जिसे तोडा गया। साथ ही दो अन्य लोग जिन्होंने अवैध कब्जा कर निर्माण किया है उन्हें भी स्वयं से तोडने समझाईस दी गयी। उन सभी कब्जाधारियो से कहा गया कि आप शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कर आवास का लाभ ले। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस बल उपस्थित था।