राजनांदगांव: सिंगदई में बना सामुदायिक भवन, महापौर के हाथो हुआ लोकार्पण…

दो दिवसीय जस झाकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Advertisements

राजनांदगांव 14 फरवरी। नगर निगम द्वारा सिंगदई वार्ड नं. 50 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 12 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्डवासियो की उपस्थिति में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं उपनेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू सहित पूर्व पार्षद श्री भरत साहू, श्री राकेश रावटे व श्री अरूण देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने वार्ड में आयोजित दो दिवसीय जस झाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।


लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में महापौर श्री यादव ने कहा कि, आप लोगो की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया, जिसका आज लोकार्पण किया जा रहा है। भवन निर्माण होने से वार्ड के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के लिये एक सर्वसुविधायुक्त उचित स्थान मिल गया।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे के सहयोग से शहर के सभी वार्ड मे विकास कार्य कराए जा रहे है। भवन के सामने शेड निर्माण की मांग की गयी है जिसे भी जल्द पूरा किया जायेगा। साथ ही सुलभ शौचालय तथा आंगनबाडी भवन का भी मरम्मत कराया जायेगा।


महापौर श्री यादव ने कहा कि आज सिंगदई की पावन धरा में आयोजित दो दिवसीय जस झाकी प्रतियोगिता के शुभारंभ करने का अवसर मिला। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए मै सिंगदई वासियो को धन्यवाद देता हॅू। उन्हांेने कहा कि जस प्रतियोगिता में माता के चरित्रों का झाकी के माध्यम से विभिन्न मण्डलियो द्वारा प्रस्तुति दी जाती है। प्रतियोगिता के बाद इसे भुलना नही है बल्कि इसे हमे आत्मसात कर अपने जीवन में अमल करना है।


उपनेता प्रतिपक्ष व वार्ड पार्षद श्री मुकेश साहू ने कहा कि वार्डवासियो की सुविधा के लिये भवन का निर्माण किया गया, आज लोकार्पण करने उपस्थित होने के लिए मै महापौर श्री मधुसूदन यादव जी का वार्डवासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ तथा आंगनबाडी एवं शौचालय मरम्मत एवं शेड लगाने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त करते हुये वार्ड के काम में इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करता हूॅ।


कार्यक्रम के पूर्व में वार्ड के टीकम निषाद, जीवन मानिकपुरी, राहुल निषाद, टीकेश वैष्णव, पूनेश कुंजाम, किशन साहू, डोमन निषाद, महेन्द्र दास वैष्णव, ननकी बाई साहू, अश्वनी साहू, तिलक निषाद ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने पूजा अर्चनाकर सामुदायिक भवन का विधिवत लोकापर्ण किया। लोकार्पण पश्चात महापौर श्री यादव ने जस झाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिंगदई वासी बडी संख्या में उपस्थित थे।