ऽ थाना बसंतपुर द्वारा ग्राम सिंगदई मे चाकू बाजी करने वाले आरोपी को चंद घण्टे मे गिरफ्तार किया गया
ऽ धारा -294 ,506 बी ,307 भादवि0 के तहत कार्यवाही किया गया ।
ऽ आरोपी .- शेख जसमुदिदन ऊर्फ पप्पु पठान पिता शेख मोइनुदिदन उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिंगदई थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
ऽ आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक धारधार चाकु को जप्ती किया गया
राजनांदगांव – दिनांक 23.11.2023 को प्रार्थी राकेश सिंह प्रजापति पिता स्व0 गैंदलाल प्रजापति निवासी शेरे पंजाब गली तुलसीपुर राजनांदगांव थाना बसंतपुर उपस्थित होकर पप्पु पठान के विरूध में लिखित आवेदन जिसमे पप्पु पठान द्वारा उनके भाई पुरूषोत्म प्रजापति को मामुली बात पर अश्लील गाली गलौज करते आक्रोशित होकर जान से मारने की नियत से चाकु से वार किया हैै
पेश किया आवेदन का अवलोकन पर पाया धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध क्रमांक 579/2023 धारा -294 ,506 बी ,307 भादवि0 अपराध कायम कर विवेचना मे लिया विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व मे तत्तकाल टीम गठित कर थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 579/2023 धारा -294 ,
506 बी ,307 भादवि0 के आरेाीप की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु ग्राम सिंगदई की ओर रवाना हुए थे कि आरोपी पुलिस को देखकर मामले का आरोपी शेख जसमुदिदन ऊर्फ पप्पु पठान लुक छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ करने पर दिनांक घटना समय को ग्राम सिंगदई मे पुरूषोत्तम प्रजापति को मामुली विवाद पर ताव मे आकर जान से मारने की नियत से चाकु से ताबडतोड वार करना कबुल किया
जिसका गवाहो के समक्ष मेमोरण्डम कथन तैयार कर घटना मे प्रयुक्त एक धारधार चाकु को जप्ती किया गया । आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबुत पाये जाने से आज दिनांक को 23.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड तैयार किया गया है
उक्त् सम्पूर्र्ण कार्यवाही मे निरीक्षक थाना प्रभारी विजय मिश्रा , उप निरीक्षक राकेश पटेल ,सउनि गोवर्धन देशमुख ,सउनि इब्राहिम खान, आरक्षक देवेन्द्र पाल एंव कमल किशोर , आर0 मुंजलाल ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।