राजनांदगांव: सीआरसी में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव 03 मार्च 2026। सीआरसी राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान व्हीलचेयर रेस, टार्गेट टॉस गेम, भाषण, नाट्य सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पद्श्री डॉ. पुखराज बाफना सहित लाभार्थी, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।