राजनांदगांव: सीआरसी में श्रवण बाधित बच्चों के लिए शीघ्र जाँच और शीघ्र निदान विषय पर सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया…

राजनांदगांव 28 मई 2021। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगता सशक्तिकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केंद्र राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा 27 एवं 28 मई को सीआरसी राजनांदगांव में कोविड-19 और भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के नियमानुसार 2 दिवसीय आनलाइन कार्यक्रम श्रवण बाधित बच्चों के लिए शीघ्र जाँच और शीघ्र निदान विषय पर आयोजित किया गया।

Advertisements

जिसमें विभिन्न राज्यों से 91 रिहेबिलिटेशन प्रोफेशनल शामिल हुए। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न रीहेबिलिटेशन प्रोफेशनल के द्वारा श्रवण बाधित होने के कारण एवं लक्षण, श्रवण बाधित बच्चों का हम अपने घर, स्कूल में उनके व्यवहार को देखकर कैसे पहचान कर सकते हैं तथा इस प्रकार के बच्चों का विभिन्न प्रकार के आधुनिक सुनाई जाँच मशीन जैसे- आडीयोमीटर, ओएई, बीईआरए से शीघ्र पहचान एवं आधुनिक श्रवण यंत्र एवं कोक्लीअर इंप्लांट कराकर लगाकर शीघ्र हस्तक्षेप करके रोकथाम करने के संबंध में जानकारी दी गई।

श्रवण हानि के कारण होने वाले व्यावहारिक परिवर्तन, सामान्य स्कूल और विशेष स्कूल में श्रवण बाधित बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ कैसे शिक्षा दी जा रही है और इस प्रकार के बच्चों को विशेष शिक्षक की सहायता से विशेष स्कूल में भर्ती कराकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। जिससे श्रवण बाधित बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर व्यावसायिक प्रशिक्षण लेकर अपना जीवनयापन अच्छे से कर रहे हैं।

इस प्रकार श्रवण बाधित बच्चों के शीघ्र हस्तक्षेप के लिए ईएनटी, आडीयोलॉजिस्ट, विशेष शिक्षक, सोशल वर्कर, सायकोलॉजिस्ट एवं पालकों की टीम बनाकर कार्य करने से हो रहा है। केन्द्र और राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार के एडीआईपी एवं एसआईपीडीए योजना की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सीआरई वेबीनार कार्यक्रम का शुभारंभ कुमार राजू निदेशक के द्वारा किया गया। वेबीनार कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक विभिन्न विभागीय विशेषज्ञों सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार प्रवीण, विशेष प्रशिक्षक (विशेष शिक्षा विभाग) प्रसादी कुमार महतो, देवी गोडिशाला सहायक प्राध्यापक (मनोविज्ञानिक विभाग), गजेन्द्र कुमार साहू (वाक् एवं श्रवण विभाग), अभिनंदन नायक (प्रॉस्थेटिक एंड आर्थोटिक विभाग) समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव एवं इमरान अंसारी (आडीयोलाजिस्ट), सच्चिदानंद सिन्हा (आडीयोलाजिस्ट) पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांगता के क्षेत्र में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इससे प्रतिभागी को अपने क्षेत्र में इस ज्ञान का उपयोग दिव्यांगजन के जीवन स्तर को बढ़ाने में मददगार होगा।

इसके अलावा श्रीदेवी गोड़ीशाला किरण एमएचआरएच समन्वयक और गजेन्द्र कुमार साहू एमएचआरएच सदस्य समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव के द्वारा भारत सरकार के 24 * 7 टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास नंबर 1800-599-0019 के बारे मे जानकारी दी गई। जिससे कि इस कोविड महामारी में तनाव से मुक्त होने हेतु उपाय के सुझाव दिये गए।

इस आरसीआई वेबीनार कार्यक्रम के सभी सत्र बाद भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के नियमानुसार प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया तद्पश्चात सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया। अंतिम दिन धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम समन्वयक गजेन्द्र कुमार साहू द्वारा के द्वारा किया गया।