राजनांदगांव : सी.आई.टी. कालेज बाईपास रोड के पास चौक निर्माण करने अभिमत के लिये आयुक्त ने लिखा राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र…

राजनांदगांव 19 जुलाई। नगर निगम सीमा प्रारंभ होते ही राजनांदगांव से सी.आई.टी. कालेज की ओर बाईपास रोड के पास चौक निर्माण किये जाने प्रभारी मंत्री माननीय अमरजीत सिंह भगत द्वारा निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में चौक निर्माण के लिये अभिमत व अनुशंसा हेतु निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निर्देशक को पत्र प्रेषित किया है।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि रायपुर से राजनांदगांव प्रवेश पर नगर निगम सीमा प्रारंभ होते ही राजनांदगांव से सी.आई.टी कालेज की ओर बाईपास रोड जुडता है जहॉ पर आये दिन दुर्घटना घटित होती है। जिसके कारण कानून व्यवस्था एवं जनाक्रोश की स्थिति निर्मित होती है। जिसे देखते हुये राजनांदगांव प्रवास के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत जी ने उक्त स्थल पर चौक निर्माण किये जाने के निर्देश दिये थे।

उन्होंने बताया कि क्यांेकि उक्त क्षेत्र एन.एफ.ए.आई. के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत है। इस कारण शासकीय निर्देशों के अनुसार कोई भी तकनीकि एवं निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर के अनुमोदन व अनुशंसा के किया जाना नियम विरूद्ध होगा। जिसे ध्यान में रखते हुये उक्त स्थल पर चौक निर्माण किये जाने परियोजना निर्देशक राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर को अभिमत एवं अनुशंसा के लिये पत्र प्रेषित किया गया है, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।