राजनांदगांव: सुबह सफाई दौरा, बसंतपुर में सफाई निरीक्षण कर वार्डवासियों से आयुक्त ने लिया फिडबेक…

राजनांदगांव 25 फरवरी। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा सुबह वार्ड मंे साफई निरीक्षण कर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर स्वच्छता सर्वेक्षण मंे उच्च स्थान प्राप्त करने निर्धारित कार्य करने निर्देशित कर रहे है। आज उनके द्वारा बसंतपुर में सफाई का जायजा लेकर वार्डवासियोे से फिडबेक लिया गया।


बंसंतपुर की गलियों व सडकों में पैदल भ्रमण कर आयुक्त श्री विश्वकर्मा साफ सफाई देखे, उन्होंने सुपरवाईजर से कहा कि वार्ड के हर क्षेत्र में झाडू लगे, नाली साफ कर कचरा उसी दिन उठावे। कोई भी कर्मचारी अनावश्यक अनुपस्थित नहीं रहेगा और सभी सफाई कर्मी निर्धारित समय तक अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगामी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, उसके पूर्व सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जाना है। किसी भी प्रकार की परेशानी से स्वच्छता निरीक्षणक या स्वास्थ्य अधिकारी को अवगत करावे।


आयुक्त ने वार्ड के नागरिको से सफाई के संबंध मे चर्चा किये। उन्होंने नाली सफाई, रोड सफाई के बारे में जानकारी ली। लोगों ने कहा कि नाली व रोड की सफाई होती है, घर घर कचरा लेने भी स्चच्छता दीदी आती है। आयुक्त ने कहा कि आप लोग गिला व सुखा कचरा अलग अलग रखे और स्वच्छता दीदीयों को दे।

उन्होंने खाली प्लाट में कचरा एवं झिल्ली पन्नी बिखरा देख प्लाट के मालिक को नोटिस देने कहा। साथ ही कचरा एवं झिल्ली पन्नी फेकने वाले की पहचान कर जुर्माना लगाने निदेशित किये। बसंतपुर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर संचालक से कहा कि प्रतिदिन ठीक से साफ सफाई किया जाये, पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो, यूजर को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।