राजनांदगांव : सृजन संवाद के लिए एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौपा मांग पत्र – राजा….

राजनांदगांव. आज राजनांदगांव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौपा गया।।

Advertisements


एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव कहा कि दिग्विजय महाविद्यालय परिसर में बने भवन सृजन संवाद जो लगभग 15 वर्षों से बना है। जो जिला प्रशासन की निगरानी में है। जिसको कवि एवं लेखकों के लिए बनाया गया था। जो सिर्फ नाम मात्र के लिये बनकर रहे गया है।। और भवन भी जर्जर व
व्यवस्था मे है।। जिसमे असमाजिक तत्वों का भी जमावड़ा रहता है।।


एनएसयूआई आप से मांग करती है कि जिला प्रशासन सृजन सांवद भवन को महाविद्यालय प्रशासन को सौप देती है तो उसका उपयोग शैक्षणिक कार्य के लिए किया जा सकता है।।
छात्र नेता हंसराज मेश्राम एवं नेहा वैष्णव ने कहा कि एनएसयूआई लगातार इस मुहिम के लिए हस्ताक्षर अभियान करवाया गया है।।

जिला प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द इस विषय पर ध्यान देते हुए छात्रों के हित में निर्णय ले।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, हँसराज मेश्राम, नेहा वैष्णव, आदित्य, सतीश, मयंक उपस्थित रहे।।