
राजनंादगांव 31 जनवरी। नगर निगम के सभागृह में निगम आयुक्त डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में राजस्व विभाग में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक श्री रामकिशोर गुप्ता, विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक श्री सुनील जैन एवं जल विभाग में कार्यरत पंप संचालक श्री मोहन लाल सिन्हा को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गयी।
कार्यक्रम में आयुक्त डाॅ चतुर्वेदी सहित उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चैबे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का एक-एक लाख का चेक दिया गया।
इस अवसर पर आयुक्त डाॅ. चतुर्वेदी ने कहा कि कर्मचारी युवावस्था से अपनी काम की शुरूवात कर अपने उम्र का अधिकांश समय सेवाकाल में निभाते है और शासकीय कार्यो के साथ साथ परिवारिक जीवन जीना भी सीखते है। उन्होने कहा कि, अपना कार्य क्षेत्र अनौपचारिक परिवार बन जाता है।

कुछ विभाग में तो लोग क्षमता से ज्यादा काम करते है जैसे आज हमारे तीनों कर्मचारी राजस्व, विद्युत एवं जल जैसे अतिमहत्वपूर्ण विभाग में अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किये जो हम सब के लिए अनुकरणीय है और इनके अनुभव का लाभ हम सब को लेना है। उन्होने कहा कि, आप जैसे कर्मचारियों के सहयोग से ही हम विभागीय कार्यो का अच्छे से निर्वहन करते है। मै आप लोगो की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाऐं देता हॅू कि, आप अपने परिवार के साथ हसी खुशी जीवन व्यतीत करे।
उपायुक्त श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, तीनो कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किये है विभागीय कार्यो में इनकी कमी हमे हमेशा महसूस होगी। उन्होने कहा कि, श्री रामकिशोर गुप्ता ने राजस्व विभाग में कर्मठता पूर्वक काम कर एक अलग स्थान बनाया है, उन्होने नियमित रूप से राजस्व वसूली की अवकाश के दिनो में भी उनके द्वारा कार्यालय आकर काम किया जाता था। इन लोगो के द्वारा किये गये कार्यो का हमे अनुशरण करना है।

प्र. निगम सचिव श्री चन्द्रिका सिन्हा ने कर्मचारियों की ओर संबोधित करते हुए कहा कि, सेवानिवृत्त एक परम्परा है, जिसका आज निर्वहन किया जा रहा है। हमारे कर्मचारी भाईयों ने अपने अपने विभाग मे अपने दायित्वो का ईमानदारी से कर्मठता पूर्वक निर्वहन किया है। जिसका हम सब को अनुशरण करना है। तभी हम सब भी आगे बढेंगें। बिदाई समारोह में आभार प्रदर्शन समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर एवं संचालन प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































