राजनांदगांव से बड़ी खबर : नंदई में खाद दुकान पर प्रशासन का छापा, जांच जारी…


राजनांदगांव। जिले के नंदई क्षेत्र में स्थित अमन इंटरप्राइजेज खाद दुकान पर प्रशासन और किसान संघ की संयुक्त टीम ने छापा मारा। दुकान में डीएपी, यूरिया, पोटाश, फास्फेट सहित कीटनाशक दवाइयों के भंडारण और बिक्री की जांच की जा रही है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन इंटरप्राइजेज कृषि उपयोग की उर्वरक व दवाइयों का कारोबार करता है। संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिलने पर जिला किसान संघ ने प्रशासन के सहयोग से दुकान पर दबिश दी।

टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ स्टॉक और लाइसेंस का मिलान किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर अनियमितता के संकेत भी मिले हैं, जिसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

इस दौरान आसपास के किसानों में भी हलचल देखी गई, कई किसान मौके पर उपस्थित होकर कार्यवाही को देख रहे हैं। प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।