
थाना सोमनी में लिया गया ग्राम संरपंचों की बैठक
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29.11.2025 को थाना सोमनी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंचो का सोमनी थाना परिसर में बैठक लिया गया, बैठक में थाना सोमनी क्षेत्र के गांवो में होने वाले अपराध, अवैध कार्य, नशाखोरी की रोकथाम करने में सहयोग करने व पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित कर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने की अपील की गयी, बैठक में ग्राम सरपंचो द्वारा थाना प्रभारी सोमनी के समक्ष अपने-अपने ग्राम पंचायतो में होने वाली विभिन्न समस्याओ के संबंध में अवगत कराने पर थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव द्वारा निराकरण करने आश्वासन दिया गया।









































