राजनांदगांव : स्टाटर एंव रॉ वाटर पाईप लाईन मरम्मत कार्य के कारण शाम को पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई…

महापौर ने शाम को जल संयंत्रगृह का आकस्मिक निरीक्षण कर पंप दुरूस्त रखने, एलम सहित अन्य आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 22 जुलाई। जल संयंत्रगृह मोहरा में क्रमशः 10,17 एवं 27 एमएलडी प्लांट के माध्यम से जल शोधनकर उच्च स्तरीय जलागार भरकर शहर में पानी सप्लाई किया जाता है, वर्तमान में अमृत मिशन योजनांतर्गत तेजेस एवं एसएमसी कम्पनी द्वारा नियमानुसार प्लांट का संचालन संधारण किया जा रहा हैै। आज दिनांक 22 जुलाई को दोपहर को रॉ वाटर पाईप लाईन मरम्मत के कारण टंकी नही भर पाने पर शाम की पेयजल सप्लाई नही हो पाई।


शाम को पेयजल सप्लाई बाधित की जानकारी होते ही महापौर श्री मधुसूदन यादव शाम को जल संयंत्रगृह मोहारा पहुॅचकर वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर पंप दुरूस्त रखने तथा एलम सहित अन्य आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने के निर्देश दिए। उन्होने तेजस कंपनी के इंचार्ज श्री नितिन पाटिल से कहा कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए एलम का एक माह का स्टाक रखे और समय समय पर समाग्री की उपलब्धता के आधार पर सभी समाग्री की पर्याप्त भण्डारण रखे। उन्हांेने अधिकारियो को हिदायत देते हुए कहा कि पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा में कोताही बर्दास्त नही की जावेगी।


रॉ वाटर पाईप लाईन खराबी एवं सट डाउन पर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने जल विभाग के अधिकारियो को तत्काल मरम्मत कर व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देशित किया गया। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके ने बताया कि इंटकवेल का पाईप फूटने के कारण फिल्टर प्लांट बंद किया गया। साथ ही 27 एमएलडी प्लांट के पेनल में एमसीबी फिट किया गया, जिसके तहत प्लांट मंे सट डाउन किया गया, जिस कारण से आज 22 जुलाई शाम को पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई, मरम्मत उपरांत सुबह दिनांक 23 जुलाई को नियमित पानी सप्लाई की जावेगी। साथ ही आयुक्त श्री विश्वकर्मा के निर्देश पर जल विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता उप उप अभियंता हो अनियमित पेयजल के संबंध में कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब लिया जा रहा है।


वर्तमान में जल संयंत्रगृह मोहारा मंे पर्याप्त मात्रा मंे एलम उपलब्ध है, एलम के कारण कभी भी पेयजल सप्लाई प्रभावित नही हुई है, आज तकनीकि कारणो से जल आपूूर्ति बाधित हुई। श्री रामटेके ने बताया कि तेजस कम्पनी द्वारा 15 मेट्रीक टन एलम भण्डारण किया गया है। साथ ही नगर निगम द्वारा तेजेस कम्पनी को 200 मेट्रीक टन एलम भण्डारण हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि बारिश में शहरवारियों को शुद्ध पेयजल वितरण किया जा सके। कम्पनी द्वारा तत्काल 50 मेट्रीक टन एलम भण्डारण हेतु अतिरिक्त आदेश एमल फैक्टरी को दिया जा चुका है, जो अति शीध्र भण्डारण किया जायेगा। जिससे शहर में जल संयंत्रगृह मोहारा से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जायेगा।