
- अमित शाहः स्टार प्रचारकों में भाजपा की ओर से शुरुआत केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की थी। उन्होंने भाजपा की नामांकन रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राजनांदगांव के साथ-साथ कवर्धा, मोहला- मानपुर, खैरागढ़, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी से लेकर साजा, पंडरिया तक के प्रत्याशियों को उस दिन नामांकन रैली व सभा में बुलाया गया था।
- योगी आदित्यनाथः उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोंगरगांव और राजनांदगांव में सभाएं की थी। उनकी सभा पहले डोंगरगांव में आयोजित की गई। हालांकि यहां के प्रत्याशी भरत वर्मा चुनाव हार गए। हार-जीत का अंतर काफी नजदीकी मामले में गया है। उनकी सभा का काफी असर वहां की मतदाताओं पर पड़ा।
- राहुल गांधीः कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने स्टेट स्कूल में सभा की थी। इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्र सरकार की खिंचाई की। उन्होंने अपनी सभा में राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष में प्रचार किया। हालांकि उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। राजनांदगांव विस में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ गया।
- प्रियंका गांधी : कांग्रेस की राष्ट्रीय
महासचिव प्रियंका गांधी ने जालबांधा में सभा की थी। इनकी सभा में उन्होंने महिलाओं पर फोकस करते हुए काफी घोषणाएं की थी। हालांकि इसका असर विधानसभा क्षेत्र डोंगरगढ़ में देखने मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल को जीत मिली।









































