
-बच्चों को गणवेश पुस्तक कॉपी का वितरण
राजनांदगांव – स्टेशन पारा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया एवं गणवेश का वितरण किया गया, साथ ही पुस्तक और कॉपी भी विद्यार्थी को दिया गया ।

शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि शहर उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे ने शाला प्रवेश की बधाई व शुभकामनाएं दी ओर उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान विपीन मडामें, प्रधान पाठक, उषा साहू, श्रीमती संध्या शुक्ला, अमर दस साहू, श्रीमती रायवंती बंजारे, सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थे ।









































