
राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी वृद्धाश्रम में छात्रों द्वारा अवलोकन ,भ्रमण ,दौरा किया गया l
वृद्धजनों के बीच धूमधाम से हर्बल युक्त रंगों से खुशी-खुशी रंग गुलाल खेलकर होली मनाया गया l
बताशा की माला ,हर्बल गुलाल फागगीत से वृद्धजनों ने होली के रंग बिखेरे l
महिला हो या पुरुष सभी ने डांस करके भजन गाकर गुलाल लगाकर होली खेलकर विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएं दिए l
प्रो. विजय मानिकपुरी (कार्यक्रम अधिकारी ) एनएसएस ने बताया कि अवलोकन का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के सामाजिक,आर्थिक,व्यावहारिक एवं स्वास्थ्यगत स्थिति तथा जीवनचर्या के संबंध में चर्चा करना रहा जिससे युवा पीढ़ी में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मानभाव विकसित हो सके lउनके चेहरे की मुस्कान देखकर समझ में आया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति उन्हें पसंद आया l विद्यार्थियों के साथ वृद्धजनों ने हर्बल गुलाल से होली खेली अपने-अपने पारिवारिक जीवन के अनुभव तथा वृद्धश्रम के बारे में विचार साझा किया lवृद्धजनों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रसन्न रहने का आग्रह भी किया गया l

जीवन को आनंदमय तरीके से निर्वाह करने हेतु आग्रह किया गया l
डॉ. रचना पांडे प्राचार्य ने बताया कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक होते हैं जीवन की कई कठिनाइयों को बेहतर तरीके से दूर करने हेतु उनसे अनुभव मिलता है lवृद्धश्रम में उनके बीच कई जीवन की सच्चाई सामने आई है, प्रत्येक मनुष्य के जीवन में उम्र का यह पड़ाव अवश्य आता है l
छात्रों के द्वारा दैनिक उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया साथ ही वृद्धजनों के साथ विभिन्न प्रकार की मनोरंजनात्मक गतिविधि भजन, कीर्तन ,डांस ,गायन छत्तीसगढ़ी डांस, राम ,कृष्ण के अनमोल भजन की प्रस्तुति की गई l आज यह गंभीर समस्या भी समाज में विकसित हो रही है जिसका मुख्य कारण शहरीकरण, बच्चों के काम या पढ़ाई के लिए बाहर जाना भी परिवार विघटन हो रहा हैl जिससे बुजुर्गों को अकेलेपन और देखभाल की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है ,ऐसे वृद्धजनों की देखभाल वृद्धाश्रम जैसे संस्थान में होती है और यह एक परिवार की तरह उनकी देखभाल करते है l
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन ,संजय अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल में संयुक्त रूप से कहा कि वृद्धाश्रम का अवलोकन करना एक सराहनीय पहल राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने किया है l ऐसी वृद्धजनों के बीच जाना जो अपने ही घर में आज बेगाने की जिंदगी जी रहे हैं ऐसी पीढ़ी का आगे निर्माण ना हो उसे संवेदना एवं पारिवारिक भाव विद्यार्थियों में जागृत हो यह इस अवलोकन भ्रमण से संभव हो सकेगा l यह समाज के सामाजिक बुराइयों का भी उजागर करता है l हमें अपने वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए यही भाव के साथ आज विद्यार्थियों द्वारा अवलोकन किया गया है l
अवलोकन में सर्वप्रथम माता सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया उपस्थित सभी बुजुर्गों का सम्मान तिलक लगाकर किया गया l उन्हें दैनिक उपयोगी आवश्यक सामग्री का वितरण छात्रों द्वारा किया गया आयोजन में प्रीति इंदौरकर विभागध्यक्ष ,राधेलाल देवांगन, धनंजय साहू प्राध्यापकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी तथा बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की उपस्थिति रहीl छात्र प्रेरणा ,श्रद्धा,वैशाली ,गोपिका ,गुंजन राखी ,निकिता ,कंचन , रूपेश, काजल शर्मा ,पायल,दिनेश ,तेजेंद्र ने विभिन्न प्रकार के गीत ,संगीत ,भजन एवं डांस प्रस्तुत किया l









































