राजनांदगांव : हेमचंद देशलहरे करारोपण अधिकारी को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और सेवानिवृत्ति पर दी विदाई…

राजनांदगांव। जनपद पंचायत कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ  हेमचन्द देशलहरे ( ए जी पी ओ, करारोपण अधिकारी को आज ग्राम पंचायत सिंघोला मे सुशासन  तिहार के पश्चात विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । देवेंद्र कुमार कौशिक उप संचालक जिला पंचायत, राजनांदगांव जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों सहित पंचायत सचिवों ने उन्हें शाल, श्रीफल, गुलदस्ता भेंटकर पुष्पमाला पहनाकर  स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें दी बिदाई और श्री देशलहरे को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Advertisements

 इस मौके पर हेमचंद देशलहरे सम्बोधित करते हुए कहा  कि 16 जून 1987 से विकासखंड साजा जिला दुर्ग से पंचायत सचिव  सेवा से आगाज करते हुए आज 31 मई 2025 को मेरी विदाई हुई। राजनांदगांव जनपद  पंचायत सीईओ मनीष साहू ने संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौक़े पर

   देवेंद्र कुमार कौशिक (उप संचालक पंचायत), मनीष कुमार साहू (मुख्य कार्यपालन अधिकारी),बलविंदर सिंह (ADEO)  जनक कुमार शुक्ला , मुकेश कुमार बंसोड, मुकेश कुमार साहू सरपंच सिंघोला, मोतीलाल साहू,मनोज कुमार देवांगन सचिव,बरातू पटेल सचिव,हेमलता साहू,जामवंती चंदेल,धर्मेंद्र सुलाखे,सलमा शेख,ओंकार निर्मलकर, योमलाल साहू, पीतांबर साहू, तिलेश्वर साहू, ऊषा साहू,बसंत साहू,गुमान साहू के साथ ही हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे है।