
राजनांदगांव। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना गैंदाटोला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की पहचान की, जो होली के दौरान हुड़दंग, मारपीट या अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका पैदा कर सकते थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 2 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनमें
जगमोहन कोर्राम (54 वर्ष), निवासी चिरचारीकला, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव
मिलापदास साहू (53 वर्ष), निवासी फाफामार, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।
पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। थाना गैंदाटोला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









































