राजनांदगांव : 10वी और 12 वी में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्रों का सम्मान…



छात्र युवा मंच व बर्फानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया 10वी और 12 वी में उत्कृष्ट अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्रों सम्मान


राजनाांदगांव – छात्र युवा मंच के द्वारा गत वर्ष 10वी और 12 वी में उत्कृष्ट अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए 2 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, आयोजन जिला के पाताल भैरवी मंदिर के बर्फानी सेवा समिति के भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व छत्रपति शिवाजी महाराज के विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित के साथ फूल माला पहना कर किया गया। जो विद्यार्थी 70% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें उनके उत्कृष्ट मेहनत और लगन की सराहना करते हुए और विद्यार्थियों को ऐसे ही आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए 2 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा प्रदान किया गया।


2 दिवसीय सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से आवेदन मंगाए गए थे जिसके लिए 15 मई से 5 जून तक पंजीयन कराया गया जिसमे कुल 1768 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे पहले दिन 10 वी के 150 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिसके दूसरे दिन 12वी के 150 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, बाकी के शेष बचे विद्यार्थियों का सम्मान क्रमशः 12जुलाई, 23 अगस्त और 15 अक्टूबर को किया जायेगा। विद्यार्थियों के सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर भी बनाए गए थे। वहीं दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों और उनके पलक के लिए छात्र युवा मंच द्वारा नाश्ता और भोजन की व्यवस्था किया गया था।

वहीं गायत्री परिवार द्वारा भी सम्मान समारोह में सहभागिता सुनिश्चित किया जिसमे गायत्री परिवार के श्रीमती मीता ठक्कर द्वारा सभी विद्यार्थियों को एक एक औषधीय और फलदार पौधे प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में गत दिनों 1 माह ग्रीष्मकालीन व्यक्तित्व विकास शिविर जिसमे योगा, नृत्य, संगीत, कंप्यूटर प्रशिक्षण, बैडमिंटन इत्यादि में सराहनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।