राजनांदगांव : 29 मार्च (होली) को शुष्क दिवस घोषित…

राजनांदगांव 19 मार्च 2021। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 29 मार्च 2021 होली (जिस दिन रंग खेला जाएगा) को शुष्क दिवस घोषित किया है।

कलेक्टर ने शुष्क दिवस के लिए जिले के समस्त देशी मदिरा दुकान (सीएस2घ), विदेशी मदिरा दुकान (एफएल1घ), देशी/विदेशी मदिरा दुकान सीएस2 (घघ कम्पोजिट), एफएल3 होटल बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं जिले के भण्डारण भाण्डागार को पूर्णत: बंद रखने के निर्देश दिए है।