राजनांदगांव : 72 से अधिक सैनिक परिवारों को शाल, श्रीफल मोमेंटो से किया सम्मानित…

ऑपरेशन सिंदूर शौर्ययात्रा व सम्मान समारोह आयोजित
राजनांदगांव। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच अंबागढ़ चौकी, जिला एमएमसी के बैनर तले नारी गरिमा का संकल्प – ऑपरेशन सिंदूर, शहीद जवान, सीमा में तैनात सैनिक के परिवार सम्मान समारोह व शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा क्षेत्राधिकारी भोपाल क्षेत्र मंदिर पुरोहित अर्चक प्रमुख,
विशिष्ट अतिथि श्री यशपाल सिंह एसपी,नंदू लाल VHP प्रांत मंत्री, चिंता राम नायक जिला संघ चालक, मनहरण पिथौरा मा. सह जिलासंघचालक, नम्रता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, कुंजलता हरमुख समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य शांति बाई त्रिपुरे,

तीजन बाई मानिकपुरी समाज सेवी, दिलीप वर्मा,मानसिंह टेकाम,सभी जनप्रतिनिधि , समाज के प्रबुद्ध जन एवम सैनिक जवान के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत पश्चात शहीद परिवार का सम्मान सॉल, श्री फल व मोमेंटो प्रदान कर 72 से अधिक सैनिक परिवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री यशपाल सिंह,SP MMC जी ने उद्बोधन में बॉर्डर पर अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव को साझा करते हुए संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता वर्मा जी ने भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर व्यक्ति को विचार करना चाहिए कि मैं भारत हूं अगर किसी का हत्या भी होता है तो भारत का हत्या होने के समान है यानी मेरी हत्या होने के समान है यदि किसी बहन बेटी के साथ अनाचार भी होता है तो भारत के साथ अनाचार होता है भारत की मातृ शक्ति पूजनीय, वंदनीय है उन्होंने कहा कि भारत के सभी माताओं को अपने हर बच्चे को सेना में भेजना चाहिए ताकि एक श्रेष्ठ सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए पूरे उत्साह के साथ शौर्य यात्रा निकाली गई ।