राजनांदगांव : NAFIS योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया….

राजनांदगांव – पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार गिरफ्तार संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों के दोनों हाथों की आदर्श अंगुलि चिन्ह पर्णी तैयार करने के संबंध में एवं घटना स्थल में अंगुलि चिन्हों को सुरक्षित करने के तरीके एवं अज्ञात मृतक के चर्म पोर को सुरक्षित करने हेतु *NAFIS* ( नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के समस्त थाना एवं चौकी के अधिकारी व कर्मचारियों को आज दिनांक 08.07.2022 को रक्षित केंद्र राजनांदगांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से आये फिंगर प्रिन्ट एक्ससपर्ट अधिकारी राकेश नरवरे एवं अजय साहू द्वारा प्रशिक्षण में इसके बारे में विस्तार से व तकनीकि पहलुओं के बारे में बताया गया साथ ही फिंगर प्रिंट से संबंधित कीट का भी वितरण किया गया। इस कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, डीसीआरबी प्रभारी रमेश रजक, अन्य अधि./कर्म. एवं थाना/चौकी से आये कुल 79 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

इस योजना से प्रशिक्षण उपरांत अब जिले में ही गिरफ्तार संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों के दोनों हाथों की आदर्श अंगुलि चिन्ह पर्णी तैयार किया जाएगा इससे की समय बचत भी होगी, पहले यह डाटा राज्य स्तर पर उपलब्ध रहती थी अब यह जिला स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे विवेचना के दौरान संदेहियों एवं निगरानी बदमाशों की आसानी से पहचान की जा सकती है।