
राजनांदगॉव विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा राजनांदगॉव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विविध विकास एवं निर्माण कार्यो हेतु विधायक निधि से स्वीकृति प्रदान की गई है जिनका लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम पूर्व सांसद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव के हाथों संपन्न हुआ। इसी तारतम्य में राजनांदगॉव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर भाँटापारा एवं खुटेरी में पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन उपस्थित रहे और अपने शुभ हाथों से विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम अचानकपुर भाँटापारा में पूर्व सांसद ने साढ़े छः लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का एवं तीन लाख रूपये की लागत से विधायक निधि से स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया।

यहॉ भाजपा नेता मधुसूदन के साथ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, उपसरपंच केसरी गहिने, पूर्व जनपद सदस्य तेजराम देवांगन, उपसरपंच सुन्दरा जितेन्द्र साहू, समाजसेवी रामकिसुन साहू, भाजपा नेता पप्पू चंद्राकर, गोपाल साहू एवं चैन सिंह देवांगन, सहित पंचगण नेमन बाई, ललिता बाई, कुम्भकरण देवांगन एवं संजय साहू सहित स्थानीय अचानकपुर भाँटापारा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम खुटेरी में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन ने विधायक निधि मद से पॉच लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सिन्हा सामुदायिक भवन का अपने करकमलों से लोकार्पण किया साथ ही रायल्टी मद से तीन लाख रूपये की लागत से पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य संपन्न कर विकास कार्य की आधारशिला रखी। ग्राम खुटेरी के आयोजन में भाजपा नेता मधुसूदन के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित चन्द्राकर, ग्राम पंचायत खुटेरी सरपंच रेखा कोसरे, पूर्व सरपंच हेमन्त दाऊ, जनपद प्रतिनिधि नील निर्मलकर, भाजपा नेता गोपाल साहू, जितेन्द्र साहू, सिन्हा समाज खुटेरी के प्रमुख परशुराम सिन्हा, सिन्हा समाज के धनेश, परस, पूनीत, नारायण, पिन्टू, बन्टी, रामलाल साहू, लाकिश साहू सहित खुटेरी के स्थानीय निवासीगण उपस्थित रहे । उक्त दोनो ग्रामों में पूर्व सांसद मधू ने जनता से जनसंपर्क एवं संवाद किया।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मधु ने राजनांदगॉव विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के 15 साल के स्वर्णिम कार्यकाल में भाजपा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिये किये गये कार्यो और अर्जित उपलब्धियों को गिनाया । ग्राम अचानकपुर भाँटापारा में उन्होंने लोगों को अपने धर्म पर पूर्ण आस्था और अटल विश्वास रखते हुए मानव कल्याण के लिये कार्य करने का आव्हान किया और ग्राम खुटेरी में सिन्हा समाज के आयोजन में सामाजिक बन्धुओं को सामूहिक एकजुटता, परस्पर प्रेम एवं सहयोग की भावना पर बल देते हुए इसके माध्यम से समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का आव्हान किया।









































