
अभी विधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू नही हुई वही भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिती ने छग मे होने वाले विधानसभा चुनाव के अपना प्रत्यासी की सूची जारी कर दी है प्रदेश के 90 विधान सभा मे से भाजपा ने 21 सीटो की सूची जारी की है जिनमे मोहला मानपूर विधान सभा सीट से संजीव शाह,खैरागढ से विक्रांत सिह और खुज्जी विधान सभा सीट के लिए गीता घासी साहू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है
गीता घासी साहू वर्तमान में राजनादगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष है।इससे पूर्व गीता घासी साहू जिला भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में विभिन्न पदों पर रही खैरागढ़ विधानसभा से विक्रांत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।विक्रांत सिंह वर्तमान में खैरागढ़ के बाजार अतरिया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत राजनांदगांव के उपाध्यक्ष हैं
खैरागढ़ महाविद्यालय में 2001-2002 में हुए चुनाव से राजनीति की शुरुआत करने वाले विक्रांत सिंह 2 बार नगर पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष रहे जिसके बाद वे जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विक्रांत सिंह के पास भाजयुमो संगठन में काम करने का भी अनुभव है वे भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।विक्रांत सिंह पिछले 2008,2013 व 2018 में भी भारतीय जनता पार्टी के खैरागढ़ विधानसभा के लिए टिकट की दौड़ में शामिल थे विक्रांत सिंह लगातार पिछले 15 सालों से पूरे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार दौरे कर रहे हैं वे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत दावेदार थे जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विक्रांत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
इसी तरहराजनादगांव मोहला मानपुर चौकी विधान सभा क्षेत्र से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव शाह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन्हे भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता है क्षेत्र इनकी बेहतर पकड़ है।आदिवासी नेता संजीव शाह 1998 में अमाबागढ़ चौकी विधान सभा क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित हुए थे। ओर संसदीय सचिव भी रहे।वे भाजपा आदिवासी जिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे है।इसी तरह उन्हेआदिवासी वित्त विकास निगम राजनांदगांव का अध्यक्ष पद भी सौपा गया था। 16 अक्तूबर 1973 में उनका जन्म हुआ और वे क्षेत्र के राजपरिवार से संबंधित है।









































