
रायपुर।राजधानी में अखिल भारतीय महापौर परिषद के 51वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा अपने निवास पर देशभर के मेयरों को स्वल्पाहार के लिए रविवार को आमंत्रित किया गया था, जिसमें नगर पालिक निगम राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमासुदेश देशमुख भी शामिल हुई।
Advertisements

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में राजनांदगांव शहर की महापौर श्रीमती हेमासुदेश देशमुख की उपास्थि रही तथा सूबे के मुखिया के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भोजन कार्यक्रम में शामिल हुई।









































