रायपुर : असफल नसबंदी ऑपरेशन वाले नागरिकों को सहायता राशि प्रदाय….

असफल नसबंदी ऑपरेशन वाले नागरिकों को सहायता राशि प्रदाय

रायपुर 30 अप्रैल 2021 /वर्ष 2014 से 2019 तक के मध्य रायपुर जिले के 5 ऐसे नागरिकों को सहायता राशि के चेक का वितरत किया गया है , जिनका नसबंदी ऑपरेशन असफल रहा ।

जिला स्वास्थ्य कार्यालय के प्रभारी मीडिया गजेंद्र डोंगरे ने बताया कि रायपुर ज़िले में वर्ष 2014 से 2019 तक के मध्य 5 ऐसे हितग्राहियों थे, जिनका नसबंदी ऑपरेशन असफल रहा ,जिसके लियें शासन द्वारा निर्धारित तीस हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ नसबंदी नोडल अधिकारी डॉ एस.के.सिन्हा के द्वारा सहायता राशि का चेक प्रदाय किया गया है। ये नागरिक है सरोज साहू पत्नी अमर साहू ग्राम फलौद पोस्ट अभनपुर, संतोषी निषाद पत्नी राजकुमार निषाद ग्राम कुरूद (सिलयारी) विकासखंड धरसीवा, ललिता कुर्रे पत्नी भूपेंद्र कुर्रे ग्राम लमकेनी विकासखंड अभनपुर , आशा साहू पत्नी नीलम चंद साहू ग्राम थनौद विकासखंड अभनपुर और प्रेमीन बाई पत्नी भरत साहू ग्राम तोरला विकासखंड अभनपुर ।