रायपुर : क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर ठग लिए 1लाख 28 हजार रुपए….

रायपुर युवक को क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर जालसाज ने सवा लाख रुपए ठग लिए । खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है ।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र मेंहर निवासी अनुग्रह रेसीडेसी से गोंडवारा के मोबाइल पर जालसाज ने कॉल किया उसने खुद को आरबीएल बैंक का कस्टमर केयर का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनकर तैयार होने की जानकारी दी । जिसके बाद कार्ड भेजने के लिए ओटीपी नंबर मांगा जैसे ही राजेंद्र ने ओटीपी नंबर बताया उसके अकाउंट से 6 बार में 1 लाख 28 हजार 912रूपए पार हो गए ।