रायपुर : चोरी की बाइक में घूमते हुए पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार…

रायपुर – चोरी की बाइक में घूमते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

आरोपियों ने दलदल सिवनी इलाके में बाइक की चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर का अरुण ढीढी उर्फ मोटू, संजय धृतलहरे धरमपुरा और दुर्गेश सोनी उर्फ सोनू बेमेतरा तीनों ने मिलकर दलदल इलाके में बाइक चोरी की थी। उसी में घूम रहे थे। लॉकडाउन में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने बाइक को रोका।