रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित SI की परीक्षा हुई स्थगित…

रायपुर – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल अटल नगर, रायपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर का पत्र क्रमांक/पु/भर्ती अध्यक्ष/ए/5/2022 रायपुर, दिनांक 09.09.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न पदों (सूबेदार, उपनिरीक्षक,

उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित मर्ती परीक्षा (PRPE22) का आयोजन दिनांक 06.11.2022 को अपरान्ह 2.00 से 4.15 बजे तक किया जाना था।

अवगत होना चाहेंगे कि अपरिहार्य कारणों की वजह से प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (PRPE22) जो दिनांक 06 नवम्बर 2022 को आयोजित किया जाना था, को स्थगित किया जाता है। आगामी परीक्षा की तिथि की जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.castate.gov.in पर बाद में दी जायेगी।