रायपुर : जेल विभाग के 8 अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक…

जेल विभाग के 8 अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक

Advertisements

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सभी अधिकारियों को किया पुरस्कृत

वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए

छत्तीसगढ़ के 10 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 10 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक और 8 अधिकारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल

रायपुर. 15 अगस्त 2022

विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत अधिकारियों के नाम की सूची

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया।