
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज में सहूलियत होगी।
Advertisements

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को स्वास्थ्य की सम्पूर्ण सुविधाएं मुहैया हो और किसी तरह की परेशानी न हो। इस दिशा में लगातार सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे, श्री बलदाऊ चंद्राकर, सरपंच श्रीमती तारिणी गोविंद साहू,श्री कोमल साहू आदि उपस्थित थे।









































