रायपुर: प्रदेश में 19 जनवरी तक 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, राज्य के 18.93 लाख किसानों ने बेचा धान…

रायपुर, 19 जनवरी 2021/ खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी 2021 तक 80 लाख 37 हजार 473 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 18 लाख 93 हजार 436 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 27 लाख 34 हजार 188 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 24 लाख 40 हजार 154 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। 

    खरीफ वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में एक लाख 11 हजार 764 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 53 हजार 327 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 12 हजार 553 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2 लाख 50 हजार 864 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक लाख 18 हजार 692 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16 हजार 419 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 31 हजार 797 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4 लाख 14 हजार 879 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 61 हजार 124 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 7 लाख 49 हजार 610 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में एक लाख 8 हजार 18 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3 लाख 31 हजार 827 मीट्रिक टन खरीदी की गई है।