
50 सीटों पर महिलाओं ने अधिक वोटिंग की 24 सीटें कांग्रेस से छीन 25 सीटें भाजपा जीती
रायपुर – प्रदेश में पहली बार 50 सीटों पर महिलाओं ने पुरूषों से अधिक मतदान किया। इनमें 25 सीटें भाजपा जीत गई है। इससे पहले राजनांदगांव को छोड़कर सभी सीटें कांग्रेस की थी। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा के महतारी वंदन योजना का जादू चल गया। प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से भाजपा को महतारी वंदन योजना के फार्म का रिस्पांस मिल रहा था, तभी हमें स्पष्ट हो गया था कि हमारी सरकार बन रही है।
17 नवंबर को महिलाओं के मतदान प्रतिशत बढ़ते ही, इस बात पर मुहर भी लग गई। सरकार बनने के बाद हम वादा भी निभाएंगे। करीब 50 लाख माताओं-बहनों के फार्म हमें मिल चुके हैं। सबसे पहले इन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा। बसना से 36 हजार से अधिक वोटों से जीतने के बाद डॉ. संपत अग्रवाल का कहना था कि उन्हें माताओं के आशीर्वाद ने ही जिताया है।
ये महतारी वंदना योजना का ही जादू है कि पहली बार बसना से कोई प्रत्याशी इतने अधिक वोटों से जीत पाया है। इसके अलावा दूसरे प्रत्याशी भी इस बात को स्वीकार रहे हैं कि महतारी वंदन के फार्म ने जीत का रूझान 17 नवंबर को ही बता दिया था।
राज्य में 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 वोटर हैं।
- 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने वोट किया।
- 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता हैं।
78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता ने वोट डाले।
64 हजार 19 महिलाएं वोट डालने में पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
महिलाओं ने अधिक वोट किया और इन सीटों पर जीत गई भाजपा
- भरतपुर-सोनहत
- राजिम
- प्रतापपुर
- दुर्ग शहर
- रामानुजगंज
- पंडरिया
- सामरी
- कवर्धा
- लुण्ड्रा
- राजनांदगांव
- अंबिकापुर
- कांकेर
- सीतापुर
- केशकाल
- कोडागांव
- जशपुर
- कुनकुरी
- पत्थलगांव
- मरवाही
- नारायणपुर
- बसना
- जगदलपुर
- चित्रकोट
- महासमुंद
- दंतेवाड़ा









































