
रायपुर, 15 अगस्त 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 में अनवरत बारिश से दीवार ढहने से श्री परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन कांकेर को पीड़ित परिवार के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।









































