रायपुर : राज्य में साल बीज का संग्रहण जोरों पर : अब तक 78 हजार क्विंटल से अधिक साल बीज का संग्रहण…

रायपुर, 24 जून 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चालू वर्ष के दौरान अब तक 78 हजार 405 क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है। अपर प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला ने बताया कि साल बीज संग्रहण के लिए वर्तमान में 20 रूपए प्रति किलोग्राम दर निर्धारित है। 

Advertisements


    इनमें अब तक वन मण्डलवार गरियाबंद में 21 हजार 87 क्विंटल, धमतरी में 14 हजार 831 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया जा चुका है। इसी तरह वन मण्डलवार कांकेर में 3 हजार 22 क्विंटल, जशपुर में 6 हजार 122 क्विंटल, धर्मजयगढ़ में 4 हजार 110 क्विंटल तथा मरवाही में 1 हजार 878 क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है। वन मण्डलवार अब तक कवर्धा में 1 हजार 368 क्विंटल, जगदलपुर में 7 हजार 92 क्विंटल, कटघोरा में 1 हजार 2 क्विंटल, सूरजपुर में 1 हजार 733 क्विंटल तथा रायगढ़ में 1 हजार 32 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया गया है।

इसके अलावा वन मण्डलवार बलौदाबाजार में 318 क्विंटल, नारायणपुर में 1 हजार 418 क्विंटल, सरगुजा में 954 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़ में 486 क्विंटल, कोरबा में 624 क्विंटल तथा कोरिया में 23 क्विंटल साल बीज का संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा वनमंडलवार केशकाल में 3 हजार 747 क्विंटल, दक्षिण कोंडागांव में 3 हजार 441 क्विंटल, पूर्व भानुप्रतापपुर में 2 हजार 319 क्विंटल, बलरामपुर में 1 हजार 417 क्विंटल तथा बिलासपुर में 381 क्विंटल साल बीज का संग्रहण किया गया है।